जौनपुर, 08 अक्टूबर 2025। कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित जनपद आगमन (06 अक्टूबर 2025) के दृष्टिगत पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह की उपस्थिति में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की बारीकियों पर जोर दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम अक्षयबर चौहान, उपजिलाधिकारी सदर सहित विश्वविद्यालय और प्रशासनिक अमले के कई अधिकारी मौजूद रहे।
No comments
Post a Comment