जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया जनपदवासियों से अधिकाधिक सुझाव देने का आह्वान
जौनपुर, 17 अक्टूबर 2025 – मा० मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में शुरू किए गए “समर्थ पोर्टल” पर मांगे गए सुझावों में जनपद जौनपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने बताया कि यह जनपदवासियों के सामूहिक प्रयास, जागरूकता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनपद को शीर्ष स्थान पर बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक पूरे मनोयोग एवं निष्ठा से कार्य करें।
डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा, “हम आगे बढ़ेंगे और किसी भी चुनौती का सामना पूरी निष्ठा और स्वस्थ परिणाम के साथ करते रहेंगे।”
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध तीन थीम एवं 12 सेक्टरों —
कृषि क्षेत्र, पशुधन, औद्योगिक विकास, डिजिटल नवाचार, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुशासन — पर अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण सुझाव देकर जौनपुर को शीर्ष स्थान पर बनाए रखने में सहयोग करें।
No comments
Post a Comment