मेडिकल कॉलेज जौनपुर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया
जौनपुर, 13 अक्टूबर 2025: उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में प्रधानाचार्य प्रो० आर० बी० कमल के दिशा-निर्देशन में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डा० आशुतोष सिंह द्वारा ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो० कमल के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि “यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। स्तन कैंसर का यदि प्रारंभिक अवस्था में निदान हो जाए तो उपचार पूर्णतः संभव है, इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।”
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए० ए० जाफरी ने कहा कि “कैंसर से लड़ाई डर की नहीं, बल्कि संयम, साहस और सही उपचार पर विश्वास की है। आज चिकित्सा विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि अधिकांश कैंसर प्रारंभिक अवस्था में पूरी तरह ठीक किए जा सकते हैं।”
गायनी विभागाध्यक्ष डा० सरिता पाण्डेय ने कहा कि “प्रत्येक महिला को हर माह स्वयं स्तन परीक्षण करना चाहिए। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।”
डा० आशुतोष सिंह ने बताया कि अक्टूबर माह गुलाबी माह (Pink Month) के रूप में मनाया जाता है, और ब्रेस्ट कैंसर केवल महिलाओं तक सीमित नहीं, पुरुषों में भी पाया जाता है।
कार्यक्रम में डा० मरियम अंसारी के नेतृत्व में डी०एम०एल०टी छात्रों द्वारा स्तनपान परीक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा।
सहायक आचार्य डा० श्वेता सिंह ने ट्रिपल टेस्ट (रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी व क्लिनिकल एग्जामिनेशन) की जानकारी दी।
डा० अबू सहमा खान ने कैंसर से बचाव के उपाय बताए जबकि डा० निक्की ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर डा० विनोद कुमार, डा० चन्द्रभान, नर्सिंग अधिकारी, छात्र-छात्राएँ, मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment