बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का शुभारंभ

बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का शुभारंभ
18 अक्टूबर तक लगेगा मेला, स्वदेशी उत्पादों की खरीद से मिलेगा स्थानीय कला को सम्मान
जौनपुर, 10 अक्टूबर 2025  शासन के निर्देशानुसार उद्योग विभाग के तत्वावधान में बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य आयोजन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चन्द्र यादव, मा0 राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री पुष्पराज सिंह एवं श्री अजय सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या तथा जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर मेले का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहित अधिकारियों एवं छात्राओं ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने लगभग 50 स्टॉलों का अवलोकन किया। इनमें खादी ग्रामोद्योग, खाद्य एवं प्रसंस्करण, उद्यान, समाज कल्याण, उद्योग विभाग सहित 22 विभागों के स्टॉल शामिल थे, जहाँ स्वदेशी उत्पादों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मेले में खादी के वस्त्र, दरी, अचार, मिट्टी के दीपक, कुल्हड़, पूजा सामग्री, महिलाओं द्वारा बनाए गए सजावटी दीये व रोजमर्रा की वस्तुओं की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसी दौरान लाभार्थियों को ट्रैक्टर की सांकेतिक चाभी, चेक एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने स्वयं चाक पर मिट्टी का दीया बनाकर दिवाली पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “देश को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग स्वदेशी उत्पादों से होकर ही जाता है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी ने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का जो संकल्प लिया है, उसमें हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।”
मा0 राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि “स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली पर हर घर में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग हो, यही हमारा संकल्प है।”
मा0 राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि “खादी, दरी, अचार व हस्तनिर्मित उत्पाद स्थानीय लोगों की कला को सम्मान दिलाते हैं। सभी परिवारों को इस मेले में आकर स्वदेशी वस्तुओं की खरीद करनी चाहिए।”
इस अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत छात्राओं को सम्मानित किया गया। कंपोजिट विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया तथा आभार ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट ने किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, ब्लाक प्रमुख महाराजगंज विनय सिंह, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home