JCI जौनपुर चेतना ने किया ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन, 22 महिला शिक्षिकाएं हुईं सम्मानित
जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जेसीआई जौनपुर चेतना की ओर से भव्य ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य रहीं, जिन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों की कुल 22 महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रिंकी जायसवाल द्वारा आस्था पाठ से हुआ। अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने महिला शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “शिक्षिकाएं समाज की नींव मजबूत करने में सबसे अहम भूमिका निभाती हैं।”
सम्मानित शिक्षिकाओं में संध्या सिंह, नीतू सिंह, यामिनी सिंह, गायत्री श्रीवास्तव, आरती सिंह, अर्चना सिंह, नूपुर श्रीवास्तव, देवेन्द्र कौर, शुभाकांक्षा, अनिता राय, अभिलाषा श्रीवास्तव, मधुलिका अस्थाना, प्रीति श्रीवास्तव, अंजना सिंह, अनुराधा श्रीवास्तव, ज्योति शाह, प्रियंका सिंह, रेनू आर्या, सुधा श्रीवास्तव, अंजू सिंह, रोशनी केसरवानी और रिंकी जायसवाल शामिल रहीं।
कार्यक्रम संयोजक जेसी अनिता गुप्ता व जेसी अंजू पाठक रहीं। वहीं फाउंडर जेसी मेघना रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष जेसी कल्पना केसरवानी व जेसी अभिलाषा श्रीवास्तव ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सचिव डॉ. मधुलिका अस्थाना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह समारोह महिला शिक्षकों के अथक प्रयासों को सम्मानित करने और उन्हें समाज निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का एक सराहनीय कदम रहा।
No comments
Post a Comment