जौनपुर 24 सितम्बर, 2025 जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में नवीन एनआईसी भवन निर्माण हेतु विधिविधानपूर्वक भूमि पूजन किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि नवीन भवन बनने से शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग और जनपदवासियों को डिजिटल सुविधाएं अधिक पारदर्शिता और सुगमता से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में गति और सुविधा दोनों बढ़ेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया और मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारीगण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment