"एक पौधा मां के नाम" अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज जौनपुर में वृक्षारोपण
जौनपुर, 10 जुलाई 2025 राज्य स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान को समर्पित "एक पौधा मां के नाम" अभियान के तहत आज मेडिकल कॉलेज जौनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. रूचिरा सेठी, उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. ए. ए. जाफरी सहित अनेक चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने अपनी माताओं की स्मृति में पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कुल मिलाकर नीम, पीपल, आम, अमरूद, आंवला जैसे 200 से अधिक औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए गए।
प्रधानाचार्य डॉ. रूचिरा सेठी ने कहा, "मां हमारे जीवन की जननी ही नहीं, प्रथम शिक्षिका भी होती है। पौधारोपण के माध्यम से उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करना भावनात्मक व पर्यावरणीय जुड़ाव दोनों है।"
वहीं उप प्रधानाचार्य डॉ. आशीष यादव ने इसे प्रकृति और मातृत्व दोनों के सम्मान का सुंदर संगम बताया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जाफरी ने इसे भावनाओं से जुड़ा पर्यावरणीय संदेश बताया और कहा, "जिस तरह मां बच्चों की देखभाल करती है, उसी तरह हमें पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए।"
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. तुमुल नन्दन ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया और कॉलेज परिसर को हरित एवं स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।
No comments
Post a Comment