भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर जौनपुर में व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया, उत्कृष्ट करदाताओं को मिला सम्मान
जौनपुर, 28 जून 2025 – महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आज कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे जिले के प्रमुख प्रशासनिक एवं राजनैतिक अधिकारियों ने देखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव थे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया, सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से हुई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने माननीय मंत्री जी का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्हें अपनी लिखी हुई प्रेरणात्मक पुस्तक ‘कालप्रेरणा’ भी भेंट की, जिसमें भामाशाह जी से जुड़ा एक विशेष अध्याय शामिल है।
अपने संबोधन में मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, “भामाशाह जी का जीवन भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा के भाव से आज का व्यापारी वर्ग सीख ले सकता है। महाराणा प्रताप के संघर्ष में उनका योगदान अमूल्य था। वे देश के आत्मसम्मान और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।”
इस अवसर पर जनपद के सर्वोच्च जीएसटी करदाताओं को “भामाशाह सम्मान” से नवाजा गया, जिनमें कीतिकुंज ग्रुप, पाठक ऑटोमोबाइल, एक्सप्रेस टर्फ ग्लास, जायसवाल आयरन स्टोर, बालाजी इंटरप्राइजेज, शारदा ट्रैक्टर, और प्रिया ऑटो शामिल हैं।
साथ ही जनपद के विशिष्ट निवेशकों को उनके योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जिनमें प्रमुख नाम हैं:
खुशबू सिंह (ओम साईराम ट्रेडर्स)
विनय कुमार सिंह (कुमार सिंह आदित्य होटल)
अमित अग्रवाल (बोखारा इंडस्ट्रीज)
सुधांशु गुप्ता (मॉ कामाख्या इंडस्ट्रीज)
बृजेश यादव (सुशीला बायोफर्टिलाइजर)
राहुल पाठक और मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन में सांस्कृतिक रंग घोला, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन सलमान शेख द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा ओडीओपी (One District One Product) योजना की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन माननीय मंत्री जी ने विशेष रुचि के साथ किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त रामअक्षयबर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जीएसटी अधिकारी सुरेंद्र कैथल, डीसी कंचन सिंह, व्यापारीगण दिनेश टंडन, आईबी सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment