"प्रसाद तिराहा पुलिस चौकी" का भव्य उद्घाटन
जौनपुर, 24 जून 2025 — पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ जौनपुर द्वारा थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र अंतर्गत नव निर्मित "पुलिस चौकी प्रसाद तिराहा" का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। इस शुभ अवसर पर कोतवाली प्रभारी मिथिलेश मिश्रा, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, स्थानीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस चौकी की स्थापना से क्षेत्रवासियों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी तथा अपराधों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में यह चौकी मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने चौकी के निर्माण हेतु सभी संबंधित अधिकारियों और स्थानीय सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments
Post a Comment