पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने किया रसूलाबाद पुलिस बूथ का लोकार्पण

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने किया रसूलाबाद पुलिस बूथ का लोकार्पण
जौनपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसूलाबाद में नव-निर्मित पुलिस बूथ का लोकार्पण आज दिनांक 10 जून, 2025 को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौनपुर, शकरमंडी चौकी प्रभारी, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि “रसूलाबाद क्षेत्र में पुलिस बूथ की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। यह बूथ कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण में सहायक बनने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि हर नागरिक को सुरक्षा की भावना का अनुभव हो और उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जा सके। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments

Post a Comment

Home