चन्दवक पुलिस ने वारन्टी को किया गिरफ्तार

चन्दवक पुलिस ने वारन्टी को किया गिरफ्तार
चन्दवक, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्र.नि. सत्य प्रकाश सिंह के निर्देश के क्रम में पुलिस टीम ने धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारण्टी भारतेन्द्र भुषण पुत्र जित्तू लाल मौर्या निवासी भैसा थाना चन्दवक को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि. सत्य प्रकाश सिंह, उ.नि. राजकुमार यादव, हे.का. विकास सिंह, हे.का. रमाकान्त यादव आदि शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home