जौनपुर: शहर के जी.जी.आई.सी. मोड़, स्टेशन रोड पर हेल्थ केयर फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इस सेंटर का संचालन डॉ. आर.एम. (पी.टी.) द्वारा किया जा रहा है, जो DPT, BPT, DYT, MPT जैसे चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञ डिग्रियों से सुसज्जित हैं।
इस सेंटर में फिजियोथेरेपी द्वारा कमर दर्द, गर्दन दर्द, साइटिका, फ्रैक्चर के बाद की समस्याएँ, घुटनों का दर्द, एडियों का दर्द, हाथ-पैर का सुन्न होना, बच्चों में मानसिक कमजोरी, स्पोर्ट्स इंजरी, महिलाओं की डिलीवरी के बाद की मांसपेशियों की कमजोरी, लकवा, मुँह टेढ़ा होना आदि रोगों का सफल इलाज किया जाता है।
डॉ. आर.एम. का कहना है कि आधुनिक उपकरणों और व्यक्तिगत देखरेख के साथ इलाज किया जाता है जिससे रोगी को जल्द आराम मिल सके। इस पहल से जौनपुर के लोगों को अब बेहतर फिजियोथेरेपी सेवाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
No comments
Post a Comment