थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक बकरा चोर को किया गया गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक बकरा चोर को किया गया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षेण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा श्री हीरालाल पुत्र दुखरन ग्राम विशेषरपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर के बकरे को राजा साहब पोखरे के पास से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति द्वारा चोरी कर भागने का प्रयास किया जा रहा था कि वादी मुकदमा के सतर्कता व शोर करने की वजह से गस्त कर रही थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा बकरा चोर सलमान उर्फ सल्लू पुत्र अबुल गैर निवासी गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को समय करीब 13.00 बजे राजा साहब पोखरे के पास से बकरे सहित पकड़ लिया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 97/25 धारा 303(2)/317(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया । 
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सलमान उर्फ सल्लू पुत्र अबुल गैर निवासी गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 97/25 धारा 303(2)/317(2) बी.एन.एस. थाना कोतवाली जौनपुर। 
*बरामदगी विवरण-*
1. एक बकरा चोरी का कीमती करीब 5000 रुपये /- ।
*गिरफ्तारी/ सहयोगार्थ टीम-*
1. प्र0नि0 मिथिलेश कुमार मिश्र थाना कोतवाली जौनपुर । .
2. उ0नि0 गोपाल जी तिवारी थाना कोतवाली जौनपुर ।
3. हे0का0 सरोज कुमार थाना कोतवाली जौनपुर ।
4. हे0का0 सदानन्द यादव थाना कोतवाली जौनपुर ।

No comments

Post a Comment

Home