31दिसम्बरसे 14 जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश-बीएसए

31दिसम्बरसे 14 जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश-बीएसए
जौनपुर: शासनादेश संख्या-867/68-5-2020, बेसिक शिक्षा अनुभाग-5 लखनऊ दिनांक 14 अगस्त, 2020 द्वारा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियत्रंणाधीन संचलित परिषदीय विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक निर्धारित किया गया है जिसके क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जनपद जौनपुर के समस्त परिषदीय व मान्यता प्राप्त बेसिक हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-8 तक दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 से 14 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।अगले कुछ दिनों तक ठंड बढ़ने की संभावना है।इसलिए उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।

No comments

Post a Comment

Home