सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जौनपुर-आजमगढ राजमार्ग, जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग,जौनपुर रायबरेलीराजमार्ग,जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग सहित प्रमुख राजमार्गों पर वृक्षारोपण कराने, साइनेज बोर्ड लगवाने, जहां जहां अंडरपास है वहां प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए । ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला द्वारा जेसीस चौराहा पर रोडवेज बसों द्वारा जाम लगने का मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया जिसपर जिलाधिकारी द्वारा एआरएम रोडवेज को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया गया, साथ ही उनके द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए। इस अवसपर पर जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home