नवरात्रि पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़

नवरात्रि पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़
(सोहराब) 
जौनपुर: नवरात्रि दुर्गापूजा त्योहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ विशेष कदम उठाए हैं जिसके चलते उनके द्वारा भारी पुलिस बल के साथ जौनपुर शहर क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया और दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया गया।त्योहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी जौनपुर , डा0 दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ0 अजय पाल शर्मा व शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र द्वारा जौनपुर शहर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया गया तथा दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं दुर्गापूजा देखने आये महिलाओं, बच्चों एवं दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।मार्च के दौरान उन्होंने आम जनमानस से बात चीत भी की और उन्हें इतमिनान दिलाया कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

No comments

Post a Comment

Home