महिलाओं को भी रक्तदान करने के लिये आगे आना चाहिये: संजय बैंकर

महिलाओं को भी रक्तदान करने के लिये आगे आना चाहिये: संजय बैंकर
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा आयोजित नगर के लाइन बाजार स्थित आईएमए भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जहां जेसीआई के पदाधिकारियों ने संस्थाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल के नेतृत्व में रक्तदान किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। एक यूनिट ब्लड से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। समय-समय पर रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ भी रहता है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रक्तदान करने वाले सभी को बधाई दिया। इस दौरान संस्थाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल के साथ सप्ताह चैयरमैन अंजनी प्रजापति, राजमेंद्र मौर्य, सतीश जायसवाल, जेसीरेट सीमा चकवाल, शुभम जायसवाल, अभिषेक बैंकर के साथ अनेक साथियों ने रक्तदान किया। शिविर में निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ, जेसीरेट चेयरपर्सन प्रीति जायसवाल, संतोष अग्रहरि, प्रदीप सिंह, राजकुमार जायसवाल, सचिव अजयनाथ जायसवाल के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक हफीज शाह एवं सुभम जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home