सरस्वती हार्ट केयर सेण्टर एण्ड मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल उद्घाटित

जौनपुर। नगर के नईगंज में सरस्वती हार्ट केयर सेण्टर एण्ड मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल खुला जिसका उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके पहले मौके पर आये लोगों का स्वागत डा. मनीष गुप्ता (एमबीबीएस, एमडी, डीएम कार्डियोलॉजिस्ट) ने स्वागत किया। वहीं अतिथियों ने कहा कि अपने जिले का बच्चा हृदय रोग विशेषज्ञ बनकर यहां आया है जिससे अब जनपदवासियों को हृदय से सम्बन्धित बीमारियों से बचने के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. एचडी सिंह, डा. वीएस उपाध्याय, डा. आलोक यादव, डा. मधु शारदा, डा. एके मौर्या, डा. आरए मौर्य, डा. अखिलेश मौर्य सहित तमाम राजनीतिज्ञ, चिकित्सक, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे। अन्त में अवकाशप्राप्त शिक्षक तिलकधारी गुप्ता एवं शिक्षक विजय गुप्ता ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home