अरशद नजमी सपा अल्पसंख्यक सभा ज़फराबाद विधान सभा अध्यक्ष नामित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने गौराबादशाहपुर निवासी अरशद नजमी को 371 ज़फराबाद विधानसभा का अल्पसंख्यक सभा का अध्यक्ष नामित किया है।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने शीघ्र अति शीघ्र कार्यकारिणी गठन के निर्देश देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
उक्त आशय की जानकरी ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।
उक्त अवसर पर भानू मौर्य, रमाशंकर यादव, तौफीक अहमद, पंकज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home