छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही सरकार: ललई

छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही सरकार: ललई

पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेक्टर वार बैठक

जौनपुर। सपा के आह्वान पर विकासखंड क्षेत्र के जैनपुर गांव में पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेक्टर वार बैठक आयोजित हुई।बैठक को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए पिछड़े ,दलितों और अल्पसंख्यकों का एकजुट होना जरूरी है।पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा और आरएसएस से संविधान को खतरा है।श्री ललई ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार क्षेत्र के युवाओं को रोजगार ,नौकरी, शिक्षा ,चिकित्सा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के बजाय पथ भटका रही है। मोदी योगी की सरकार में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा के पार है। 

 उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार अधिकांश पिछले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही है । 2024 में इंडिया गठबंधन और सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने सरकार पर सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने का आरोप लगाया।कहा जिस वीरांगना महिला फूलन देवी को नेताजी मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा भेजने का काम किया था उन्हीं की मूर्ति भाजपा सरकार में थाने में कैद है जो संपूर्ण निषाद समाज का घोर अपमान है। सपा नेता राजकुमार बिंद ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजी-रोटी देने के बजाय उन्हें राशन देकर अकर्मण्य बना रही है।नेता हिसामुद्दीन ने सम्बोधित किया । इस अवसर पर बजरंगी,अमित वर्मा, भूपेंद्र यादव ,श्रवण,राकेश वर्मा, विंदे वर्मा,कलीम ,कोमल यादव ,अतुल यादव, बंसराज वर्मा ,रामविलास बिंद, शोभनाथ यादव,चैन सुख गुप्ता,रामसूरत वर्मा,राम आशीष वर्मा ,एजाज अहमद उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home