साड़ के आतंक से निजात दिलाने की डीएम से हुई मांग

साड़ के आतंक से निजात दिलाने की डीएम से हुई मांग
हमले से कई लोग गम्भीर रूप से हो चुके हैं घायल
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के कोर्री गांव में एक सांड़ आतंक मचा रखा है। वह कोर्री निवासी संतोष सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर चुका है जिससे उन्हें गंभीर चोटे आईं। इसी तरह रामचंद्र राजभर भी उसके हमले से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जो जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कोर्री गांव से सटी ग्रामसभा जेठपुरा में एक गाय व बछिया को भी हमला कर मार डाला है। उसके आतंक से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अशोक सिंह एडवोकेट सहित अन्य ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आतंक मचाने वाले सांड़ को पकड़वाकर किसी सुरक्षित स्थान पर बंद करवाने की मांग किया है जिससे ग्रामवासियों की जानमाल की सुरक्षा हो सके।

No comments

Post a Comment

Home