सड़क दुर्घटना में 3 लोग गम्भीर रूप से घायल

सड़क दुर्घटना में 3 लोग गम्भीर रूप से घायल
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सखापुर मोड़ के पास प्रयागराज बदलापुर स्टेट हाईवे के बगल लगे बिजली के खम्भे में आटो शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित रुप से टकरा गई जिसमें सवार 6 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा सुजानगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पर उपचार के लिए भिजवाया। डाक्टरों के मुताबिक मगरु पुत्र रामलखन निवासी अंतुू थाना, आर.एन. पाल पुत्र कृष्णमणि निवासी सुजानगंज तथा जुबेदा पति नजाबुद्दीन निवासी अंतुू थाना अमेठी अत्यधिक जख्मी होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिये गये।

No comments

Post a Comment

Home