त्योहारों को लेकर घाट पर की गयी साफ-सफाई

त्योहारों को लेकर घाट पर की गयी साफ-सफाई
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की अध्यक्ष उम्मे रहीला व प्रभारी अधिशासी अधिकारी/एसडीएम लाल बहादुर के निर्देश पर दीपावली व छठ पूजा को लेकर गुरुवार को वार्ड काजी अहमद नूर स्थित गोमती नदी के किनारे नाव घाट पर विशेष साफ-सफाई करवाई गई। इस दौरान सफाई सुपरवाइजर वेद प्रकाश व रिजवान ने खुद मौजूद होकर घाट की सफाई करवाई। नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे रहीला ने कहा कि त्योहारों को लेकर इस समय प्रत्येक वार्डों में बढ़—चढ़कर साफ—सफाई करवाया जा रहा है। हर कर्मचारियों को हिदायत दी गयी है कि किसी भी वार्ड में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। इस दौरान वेद प्रकाश, सत्येंद्र नारायण तिवारी, रिजवान, सौरभ कश्यप, नवनीत आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home