शुक्रवार को दर्शन-पूजन करने आ-जा रही महिलाओं व लड़कियों को अश्लील इशारा कर रहे रजनीश निषाद निवासी आलमगीरपुर थाना सरायख्वाजा व शुभम निषाद निवासी बीबनमऊ थाना जलालपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

जौनपुर। केराकत नगर के मां काली मंदिर के पास गली में खड़े होकर शुक्रवार को दर्शन-पूजन करने आ-जा रही महिलाओं व लड़कियों को अश्लील इशारा कर रहे रजनीश निषाद निवासी आलमगीरपुर थाना सरायख्वाजा व शुभम निषाद निवासी बीबनमऊ थाना जलालपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छेड़खानी कर रहे दोनों मनचलों की हरकतें देख आसपास के नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।


No comments

Post a Comment

Home