समाजसेवी पवन ने ग्रामीणों में बांटा मास्क


जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के प्रभाव को देखते हुये युवा समाजसेवी पवन तनय मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष एण्टी करप्शन सेल उत्तर प्रदेश) ने ग्रामसभा रामपुर सोइरी में मास्क का वितरण किया। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुये उन्होंने लोगों को बचाव के लिये आवश्यक जानकारी भी दिया। श्री मिश्रा ने लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि आप सब कोशिश करें कि किसी की समस्या का हल बनें, कारण नहीं। इस अवसर पर पंकज सिंह, विश्वनाथ चौहान, समर बहादुर पटेल, अवधेश पटेल, जिलोधर सिंह, जय प्रकाश राजभर, सौरभ मिश्रा, लाल साहब सिंह आदि उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने लाल साहब सिंह के यहां मास्क रखवाया, ताकि ग्रामीणों को राशन के साथ सहजता से निःशुल्क मास्क भी मिल जाय।

No comments

Post a Comment

Home