जिलाधिकारी ने अभिभावकों से की अपील


जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा चल रही है। प्रतिदिन कार्यालय पर अभिभावकों द्वारा जिलाधिकारी के दूरभाष/मोबाइल पर अवगत कराया जाता है कि टैªफिक आदि से उनके बच्चों को थोड़ा विलम्ब के कारण विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रेक्षक द्वारा परीक्षा हेतु प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्रेक्षक/प्रधानाचार्य से वार्ता की गयी। उनके द्वारा विलम्ब होने पर बच्चों को परीक्षा देने हेतु विद्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में अभिभावकों से अनुरोध किया कि टैªफिक आदि समस्याओं के दृष्टिगत आप अपने बच्चों को परीक्षा हेतु समय से विद्यालय में पहुंचाने का कष्ट करें, ताकि उनकी परीक्षा छूट न सके।

No comments

Post a Comment

Home