जन्मजात विकलांग व बाल अस्थि रोगों के लिये परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित

जौनपुर। रोटरी क्लब एवं त्रिशला फाउण्डेशन इलाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में दिव्यांग बच्चों के लिये निःशुल्क परामर्श एवं परीक्षण शिविर लगा। प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में डा. जितेन्द्र जैन बाल अस्थि रोग एवं सेरेब्रल पालसी विशेषज्ञ ने बताया ठीक समय पर उपचार हो तो दिव्यांगता खत्म। अगर आपका बच्चा चलना, बैठना व खडे़ रहना या देर से शुरू कर रहा है या फिर चलने-फिरने व बैठने में पूरी तरह से असहाय है तो उसे शीघ्र जांच के लिये चिकित्सक के पास ले जायं। शिविर में अभिभावक जागरूकता संगोष्ठी का भी आयोजित हुई जहां सेरेब्रल पालसी के आधुनिकतम इलाज के बारे में जानकारी देते हुये डा. जैन ने बताया कि जन्म के दौरान या बाद में मस्तिष्क के कुछ भाग के क्षतिग्रस्त होने से बच्चों में चलने-फिरने, बोलने व सुनने की समस्या आती है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी हैं। आज उपचार की आधुनिकतम तकनीकी से ऐसे बच्चे समाज की मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं। शिविर में अध्यक्ष रवि मिगलानी, पूर्व अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल, सचिव जयकृष्ण साहू जैकी, राकेश श्रीवास्तव, शशांक सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, अमित पाण्डेय, श्याम वर्मा, संजय जायसवाल, सुबाष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, मनीष गुप्ता, संजय बैंकर, नसीम अख्तर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में राकेश श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home