jaunpur : गरीबों को बांटा भोजन का पैकेट

जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब  गोमती के द्वारा कोतवाली चौराहा निकट हनुमान जी मंदिर पर भोजन वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें ढाई सौ भोजन के पैकेट गरीबों में वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन संतोष साहू ने कहा कि गरीबों को भोजन कराना यह बहुत ही पुण्य का काम है। अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने कहा कि यह पुण्य का कार्य सभी को करना चाहिए और यह बहुत ही पुनीत कार्य है। इस मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष लायन दिनेश श्रीवास्तव, लायन धीरज साहू, लायन हीरालाल मोदनवाल, लायन जितेंद्र अग्रहरी, लायन शिव शंकर साहनी, उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक लायन जितेंद्र अग्रहरि व लायन गोपालकृष्ण हरलालका है। आभार व्यक्त क्लब अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने किया।

No comments

Post a Comment

Home