सेवा संस्था कानपुर ने लगाया निःशुल्क प्याऊ

जौनपुर। सेवा व सौहार्द को समर्पित मंजुला मेमोरियल सेवा संस्था कानपुर द्वारा नगर के जहांगीराबाद, ओलन्दगंज सहित कई जगहों पर निःशुल्क प्याऊ लगाया गया। इस मौके पर संस्था के सचिव आलोक गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक समरूपता और उत्थान के लिये कार्य करना है। समाज में व्याप्त कुरीतियों और असहिष्णुता के खिलाफ आवाज उठाकर लोगों की मदद करना है। संस्था द्वारा गर्मी को देखते हुये शहर कई जगहों पर निःशुल्क प्याऊ कैम्प लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। धरती पर जल के बिना कुछ भी नहीं है। जल बचाने के लिये लोगों से अपील करते हुये उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर समाजसेवा करता रहता है। इतना ही नहीं, शहर में मोबाइल ट्राली द्वारा स्वच्छ जल वितरण भी कराया जा रहा है। इस अवसर पर रोहित कुमार, शोभित श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर खां सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home