मोदनवाल समाज का विकास युवाओं में ही निहितः अभिषेक कुमार

जौनपुर। जिला मुख्यालय से सटे चौकियां धाम में हलवाई (मोदनवाल) समाज द्वारा समाज में युवाओं के योगदान सम्बन्धित विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। धाम में स्थित मां काली मंदिर के सामने विनोद मोदनवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक मोदनवाल व विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष अमित मोदनवाल रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज किसी भी समाज का दिशा एवं विकास युवाओं के ऊर्जा में निहित है। युवा अपनी कर्मठता एवं सोच से समाज को बेहतर दिशा दे सकता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि युवा जागरूक होकर समाज को जागरूक करे। इसी क्रम में डा. अमित मोदनवाल, राधेश्याम मोदनवाल, संतोष मोदनवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान युवाओं के कैरियर, विकास आदि विषयों पर चर्चा हुई जिससे तमाम युवा लाभन्वित हो सके। कार्यक्रम का संचालन डा. अमित मोदनवाल ने किया। अन्त में राधेश्याम व संतोष मोदनवाल ने संयुक्त रूप से समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद मोदनवाल, गंगाधर मोदनवाल, प्रदीप, आनन्द, हनुमान, शत्रुघ्न, मंगल, दिनेश, विजय, सुनाील, विकास, राहुल, हजारी लाल, पन्ना लाल, रामलखन, बंशीधर, राहुल मोदनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home