ओ लेवल/सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के आवेदन आमंत्रित

जौनपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश मौर्य ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा ‘ओ‘ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित है। उत्तर प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिये संचालित ‘ओ‘ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2018-19 से आंनलाइन कर दिया गया है। भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘निलिट‘ से मान्यताप्राप्त जनपद स्तर पर कार्यरत ‘ओ‘ लेवल/सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने हेतु इच्छुक संस्थाओं द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर दिये गये लिंक के माध्यम से आनलाइन आवेदन 5 से 14 जून तक किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति का प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों/विवरणों को संलग्न करते हुये उसकी हार्ड कापी निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के कार्यालय में 14 जून सायं 5 बजे तक उपलब्ध कराये जाने पर ही आवेदन मान्य किया जायेगा। अभिलेखीय सत्यापन तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराये जाने के उपरान्त निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा। विस्तृत दिशा-निर्देश/समय-सारिणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी जायेगी।

No comments

Post a Comment

Home