प्रांजल मिश्र ने विद्यालय को किया गौरवान्वित

जौनपुर। सी.बी.एस.ई. के इण्टरमीडिएट का परिणाम घोषित हो गया जिसमें डी.बी.एस. इण्टर कालेज कादीपुर रामदयालगंज के कई बच्चों ने अच्छे अंक में परीक्षाफल उत्तीर्ण करके विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि प्रांजल मिश्र ने 94 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होकर विद्यालय को गौरवान्वित कियवा है। इसके अलावा रिषभ गौड़ 92.2 प्रतिशत, राघव मिश्रा 84.8 प्रतिशत, पल्लवी मौर्य 83.4 प्रतिशत, विकास गोविन्द यादव 82.6 प्रतिशत, निकिता सिंह 82.4 प्रतिशत, सुमित यादव 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। परीक्षाफल घोषित होने के बाद हुई जानकारी के बाद सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे जहां उपस्थित पूरे विद्यालय परिवार से आशीर्वाद लिये। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र, छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home