समर कैम्प सीजन 3 और राइजिंग डांसिंग स्टार सीजन 2 सम्पन्न

जौनपुर। नाइस म्यूजिक इण्डस्ट्री एवं हर्षित डांस एकेडमी इवेंट आर्गनाइजर कम्पनी के संयुक्त तत्वावधान में समर कैम्प सीजन 3 और राइजिंग डांसिंग स्टार सीजन 2 का आयोजन हुआ जहां बच्चों को नृत्य, गायन, योगा, एक्टिंग और डिफेंस की शिक्षा दी गयी। साथ ही डांस प्रतियोगिता का फाइनल कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान्यताप्राप्त पत्रकार संजय अस्थाना ने जहां अपने मार्गदर्शन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया, वहीं विशिष्ट अतिथि प्रिंस मिश्रा, रवि सिंह, अमित पाण्डेय, शिवांशु श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुधाकर मिश्रा व क्षमा मिश्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम का संचालन शिवम श्रीवास्तव व श्रीजल मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बालीवुड एक्ट्रेस सुनिधि श्रीवास्तव ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। अन्त में हर्षित मिश्रा व विनोद कुमार ने समस्त आगंतुकांे के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home