बोरिंग कान्ट्रैक्टरों व कारीगरों को दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर। नगर के एक होटल में राजेश सिन्हा आरएसएम के नेतृत्व में बोरिंग कान्ट्रैक्टरों एवं कारीगरों को बोरिंग एवं कास्ता पाइप के विषय में जानकारी दी गयी। इस मौके पर बताया गया कि कृति इण्डिया लिमिटेड की स्थापना 1983 में इंदौर में हुई थी। तब से कम्पनी आज तक सोयाबीन ऑयल, पाइप व फिटिंग का पार्ट बनाती है जो कास्ता पाइप के नाम से जानी जाती है। इंदौर से आये कम्पनी के अधिकारियों ने कास्ता पाइप एण्ड फीटिंग के बारे में जानकारी दिया। साथ ही इसकी गुणवत्ता के बारे में भी बताया। इसी क्रम में कम्पनी के अधिकारियों ने बताया कि कास्ता पाइप गुणवत्तायुक्त एवं कम बजट में उपलब्ध है, इसलिये ज्यादातर सरकारी संस्थानों में रजिस्टर्ड है। पीके हार्डवेयर के संचालक दिलीप मौर्या ने कास्ता पाइप की गुणवत्ता एवं मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला तो राजेश सिन्हा ने बताया की यह प्रतिष्ठान जिले की एकमात्र कास्ता पाइप की डीलर है। इस अवसर पर पारसनाथ मौर्य, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारसनाथ मौर्य व संचालन प्रदीप मौर्या ने किया। अन्त में दिलीप कुमार ने सभी के प्रति आभार जताया।

No comments

Post a Comment

Home