राशन कार्डों के सत्यापन को लेकर जिला प्रशासन ने की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में राशन कार्डों के सत्यापन सम्बन्धी बैठक हुई जहां जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत 125472 की जांच करायी गयी जिसमें 1133 अपात्र पाये गये। उनके स्थान पर नये का चयन किया गया। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी के 611018 की जांच में 27204 अपात्र पाये गये। उनके स्थान पर नये का चयन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24 जुलाई तक जिलापूर्ति कार्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध करायें। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार 30 जुलाई तक राशन कार्डों का सभी कार्य पूर्ण करना है। करंजाकला के ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम प्रजापति के सत्यापन में गडबड़ी पाये जाने पर डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव को चार्जशीट जारी करने का आदेश देते हुये जिलाधिकारी ने सभी जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में पात्र व्यक्ति छूटने न पावे तथा अपात्र का चयन भी न होवे। दुबारा जांच कराये जाने पर किसी प्रकार की गलत रिपोर्ट पाये जाने पर सम्बन्धित के निलम्बन व सुपरवाइजरी अधिकारी एवं आपूर्ति निरीक्षक के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी सदर एवं शाहगंज विशेष ध्यान देकर सत्यापन कार्य 24 जुलाई तक हर हालत में पूर्ण करायें। सभी आपूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि खण्ड विकास अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर 30 जुलाई तक निरस्त सभी राशन कार्ड दुकानों का आवंटन करायें। 25 जुलाई को सायं 6 बजे कलेक्टेªट सभागार में बैठक होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद, उपजिलाधिकारी केराकत जगदम्बा सिंह, शाहगंज जय नरायन सचान, बदलापुर डा. कृपाशंकर पाण्डेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार कमलेश सोनी सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home