लायंस क्लब गोमती ने गणेश गुप्ता को बनाया अध्यक्ष

जौनपुर। लायंस क्लब गोमती के साधारण सभा के अध्यक्ष ला.ऽमनीष गुप्ता की अध्यक्षता में सत्र 2017-18 की नयी कमेटी का चुनाव/चयन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सन्तोष साहू की देख-रेख में सम्पन्न हुई। इस मौके पर सर्वप्रथम सुधा मौर्या ने सदन में ध्वज वन्दना पढ़ा जिसके बाद अध्यक्ष ला. मनीष गुप्ता के सभा प्रारम्भ में आगामी सत्र 2017-18 के लिये सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु गणेश गुप्ता का चयन हुआ। साथ ही सचिव धनंजय, पाठक, कोषाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा एवं पीआरओऽधीरज साहू का चयन हुआ। इसी तरह लायनेस अध्यक्ष हेतु प्रियंका गुप्ता का चयन हुआ। साथ ही सचिव सुनीता पाठक, कोषाध्यक्ष मंजु मिश्रा एवं पीआरओ खुशबु साहू बनायी गयीं। अन्त में पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन ला.ऽदिनेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रतिमा गुप्ता, माधुरी श्रीवास्तव, सुधाकर मौर्य, ऋषिदेव, दिलीप श्रीवास्तव, बबीता साहू, जागेश्वर केसरवानी, शिव कुमार साहू, सुनील जायसवाल, प्रिया साहू, अनिल अग्रहरि, संजय साहू, श्वेता जायसवाल, चन्दन साहू, जितेन्द्र यादव मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home