नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महात्मा गांधी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि गांधी दूरदर्शी होने के साथ, बहुत चतुर बनिया थे, उन्हें मालूम था कि आगे क्या होने वाला है, उन्होंने आजादी के बाद कहा था, कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने का काम नहीं किया लेकिन अब कुछ लोग उसको बिखेरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने रायपुर दौरे पर कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य विधानसभा चुनाव में 65 सीटें जीतने का है।
जो देश के खिलाफ नारे लगाएगा, वह देशद्रोही कहलाएगा
राजधानी के मेडिकल कालेज प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है, इसीलिए एक साधारण चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री है और एक सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष। दिल्ली विश्वविद्यालय में लगे देश विरोधी नारों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पार्टी की स्पष्ट सोच है कि जो देश के खिलाफ नारे लगाएगा, वह देशद्रोही कहलाएगा।

No comments
Post a Comment