हनुमान जी के श्रृंगारोत्सव पर गोमती तट पर हुआ भण्डारा


जौनपुर। गोमती नदी तट पर स्थित हनुमान घाट पर श्री हनुमान जी श्रृंगार समिति द्वारा भव्य श्रृंगार उत्सव, सम्मान समारोह व भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्न्द्र यादव ने कहा कि मैं हनुमान जी का बहुत बड़ा भक्त हूं। इस तरह के आयोजन में सम्मिलित होकर मुझे और अधिक ऊर्जा का संचार होता है। इसी क्रम में मुख्य वक्ता स्वामी अम्बुजानन्द्र जी महाराज ने कहा कि हनुमान जी प्रभु श्रीराम के परमभक्त थे। इस तरह का आयोजन जहां भी होता है, वहां का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है। संस्थाध्यक्ष विशाल वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि ईश्वर के बताये मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन के सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। सम्मान समारोह की कड़ी में मुख्य अतिथि श्री यादव के अलावा मुख्य वक्ता स्वामी अम्बुजानन्द, विशिष्ट अतिथि गौतम सोनी, अतिथि मानिक चन्द्र सेठ, समाजसेवी शशांक सिंह, केके जायसवाल, निखिलेश सिंह, भइया लाल सेठ, नीरज सेठ, संदीप सेठ, राधेरमण जायसवाल, आशीष गुप्ता, सूरज सेठ सहित अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष आलोक सेठ ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विकास शुक्ला, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सेठ, शिव प्रसाद सेठ, पिण्टू सेठ, सूरज, सुरेश सेठ, प्रदीप सेठ, मोनू सेठ, राजकुमार, रमेश, राजू, रामपूजन, रमेश, गप्पू उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home