सांसद राम चरित्र निषाद के प्रयास से मजदूरों को मिला रोजगार ,मजदूरों में ख़ुशी की लहर


मछली शहर विधान सभा क्षेत्र में 3 नवंबर को एफएसएसआई के आदेश के बाद बंद हुयी जे वी एल एग्रो इंडस्ट्रीज फैक्ट्री को सांसद राम चरित्र निषाद के प्रयास से दोबारा चालू कराया गया जिससे वहां के कारीगरों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी । इंडस्ट्रीज के मैनेजर सत्य नारायण झुनझुनवाला ने कहा कि फैक्ट्री बंद हो जाने से काफी तादाद में मजदूर बेरोजगार हो गए थे और सांसद जी के प्रयासों से फैक्ट्री दोबारा चालू हुयी जिसके लिए फैक्ट्री के मजदूरों ने सांसद जी का आभार व्यक्त किया । सांसद जी ने मजदूरों से वादा किया कि इस फैक्ट्री के लिए और भी सुविधाएं दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जी से बात करेंगे जिससे यहाँ के लोकल मजदूरों को रोजगार मिल सके।

No comments

Post a Comment

Home