जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव सकुशल सम्पन्न


जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीहीपुर विकास खण्ड सिकरारा में सम्पन्न हुआ। इसके पहले 25 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल हुआ जिसके दूसरे दिन यानी रविवार को हुये मतदान में कुल 183 प्रतिनिधियों में से 179 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक चली मतगणना के बाद हुई घोषणा के अनुसार महामंत्री रहे डा. अतुल प्रकाश यादव ने 148 मत पाकर एकतरफा जीत हासिल किया। साथ ही महामंत्री के लिये डा. श्याम शरण सिंह ने 130 मत पाकर जीत हासिल किया। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द यादव, उपाध्यक्ष मेहनाज बानो, मो. कैश, अच्छे लाल चौधरी, आनन्द वर्मा, राय साहब यादव, डा. संजय रजक, मंत्री दुष्यंत मिश्र, संयुक्त मंत्री डा. हेमंत यादव, उमेश दूबे, रिजवानुल हसन सिद्दीकी, विनय यादव, मो. जुबैर, रामसिंह, कोषाध्यक्ष शिव कुमार सरोज, लेखाकार रामकृष्ण श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक हरिश्चन्द्र कन्नौजिया भी निर्वाचित हुये। संरक्षक के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व अध्यक्ष मो. असलम सर्वसम्मत से नामित किये गये। इस अवसर पर पर्यवेक्षक चंदौली जिलाध्यक्ष हैदर असली, महामंत्री फाफा साहब भारती, प्रेम प्रकाश त्यागी के अलावा शशिकांत यादव, डा. विजय रघुवंशी, पंकज सिंह, सरोज सिंह, यशवंत सिंह, अनिल दीप चौधरी, पवनदीप चौधरी, रोहित यादव, देशबंधु यादव, सुनील सिंह, अरूण यादव, अमरनाथ यादव, राकेश उपाध्याय, विनोद पाल, जयसिंह यदुवंशी, पुष्पेन्द्र, अशोक कुमार, अजय मौर्य, सभापति यादव, विजय यादव के अलावा सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। अन्त में स्वागत समिति की श्रीमती अमरावती पाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home