सरकारी नौकरी के लिये निःशुल्क काउन्सिलिंग कार्यक्रम


जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि शासन/विभाग द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी एवं प्रवेश के लिये 27 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय सिपाह में काउन्सिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में विषेषज्ञों द्वारा सरकारी नौकरी के लिये तैयारी एवं निःशुल्क कोचिंग के सम्बन्ध में वृहद जानकारी प्रदान की जायेगी जिससे बेरोजगार छात्र/छात्राएं सही मार्गदर्शन प्राप्त कर अपना कैरियर बना सकें। इस निःशुल्क काउन्सिलिंग कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण एवं 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी ही शामिल होंगे।

No comments

Post a Comment

Home