रज़ा डीएम शिया इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर स्थित रज़ा डीएम शिया इंटर कॉलेज में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नजमुल हसन ‘नजमी’ द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अलमदार नज़र ने ‘प्रतिज्ञा’ का वाचन कर उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपालन की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सम्मानित ट्रस्टी मेंबर्स, विद्यालय परिवार, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं अभिभावकगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।

No comments

Post a Comment

Home