शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर, 12 अगस्त 2026। थाना लाइनबाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक विजय शंकर यादव की पुलिस टीम ने थाना लाइनबाजार में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 126/26, धारा 69/352/351(3)/333 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मनीष गौतम (28 वर्ष) पुत्र स्व. अशर्फीलाल, निवासी कलीचाबाद, थाना लाइनबाजार, जौनपुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: अपराध निरीक्षक विजय शंकर यादव मय पुलिस टीम, थाना लाइनबाजार, जौनपुर।

No comments

Post a Comment

Home