राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने 500 से अधिक लाभार्थियों को दी जानकारी, 15 महिलाओं को वितरित किए प्रतीकात्मक चेक
जौनपुर, 03 नवंबर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी देने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर और भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने 500 से अधिक उज्ज्वला लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. सहित जनप्रतिनिधियों ने 15 चिह्नित लाभार्थियों को गैस रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
दीपावली और होली पर दो चरणों में मिलेगी सब्सिडी
जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कुल 4,12,891 लाभार्थी पंजीकृत हैं। योजना के तहत दीपावली के अवसर पर गैस रिफिल बुकिंग के सापेक्ष सब्सिडी की धनराशि 31 दिसंबर 2026 तक लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
वहीं, होली के अवसर पर दूसरे चरण में 1 जनवरी 2027 से 31 मार्च 2027 तक की गई गैस रिफिल बुकिंग के सापेक्ष सब्सिडी की धनराशि खातों में अंतरित की जाएगी।
ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
लाभार्थियों को बताया गया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी अपडेट होना आवश्यक है। पात्र उपभोक्ताओं से समय रहते ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की गई, ताकि उन्हें सरकार की विशेष सब्सिडी और उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सुविधा का लाभ मिल सके।
गरीब परिवारों को त्योहार पर राहत देना सरकार का उद्देश्य: गिरीश चन्द्र यादव
राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी उपलब्ध कराना सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हिस्सा है। सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवार भी त्योहार खुशियों और सम्मान के साथ मना सकें।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित
No comments
Post a Comment