चंदवक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

जौनपुर, 7 अगस्त। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदवक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के मार्गदर्शन में चंदवक पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 240/2026 में वांछित आरोपी रविकांत यादव पुत्र रामबचन यादव, निवासी हटवा, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बलवन्त सिंह, कांस्टेबल सुमित गोस्वामी तथा कांस्टेबल पीयूष कुमार सिंह शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home