प्राथमिक विद्यालय बड़ी हरनहिया में बच्चों ने बनाई सुंदर राखियां, दिखी रचनात्मकता

(सोहराब )
जौनपुर। विकासखंड सुजानगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय बड़ी हरनहिया में बच्चों द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर राखियां बनाकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास के पावन पर्व का संदेश दिया। विद्यालय में आयोजित गतिविधि के दौरान बच्चों में उत्साह और खुशी देखने को मिली। शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय परिवार ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

No comments

Post a Comment

Home