जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को करंजाकला क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संजय उर्फ पिंटू गौतम पर जानलेवा हमला करने के आरोपी करंजाकला बाजार में मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे गुमटी के पास खड़े दो संदिग्धों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मनोज गौतम (35 वर्ष) निवासी रामपुर दवन सिंह तथा आकाश गौतम उर्फ नरेगा (20 वर्ष) निवासी नेवादा ईश्वरी सिंह, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई।
दोनों के विरुद्ध थाना सरायख्वाजा में मु.अ.सं. 437/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस (हत्या के प्रयास) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक तारकेश्वर राय, हेड कांस्टेबल हरिन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल अरुण यादव शामिल रहे।
No comments
Post a Comment