सरकोनी जौनपुर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य आयोजन

जौनपुर। सरकोनी क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर, सिरकोनी में सोमवार को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास को जाना और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं ध्यान-साधना गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रईस खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सहायक अध्यापक दीपक सिंह, ऋचा सिंह, अवधेश मौर्य, अजीत गुप्ता, राजेश सिंह, संगीता यादव, निशा, कविता, विद्या, केशव सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के नैतिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण तथा भारतीय गौरव से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने बड़े उत्साह एवं रुचि के साथ ऐतिहासिक जानकारी को आत्मसात किया।
पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति, संस्कृति और स्वाभिमान का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

No comments

Post a Comment

Home