प्रशिक्षण में पॉवर एंजल के सशक्तिकरण व नेतृत्व क्षमता पर दिया गया बल

प्रशिक्षण में पॉवर एंजल के सशक्तिकरण व नेतृत्व क्षमता पर दिया गया बल 
स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफ जेंडर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजिल के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता के सम्बर्द्धन हेतु सुगमकर्ताओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बी. आर. सी. खुटहन में प्रारम्भ हुआ । प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर आज यूनीसेफ के प्रतिनिधि इं. मो. नादिर शाह यजदानी का आगमन हुआ। मो. नादिर शाह ने सेल्फएस्टीम, लैंगिक समानता, नारी सशक्तिकरण, बालिकाओं को मुखर बनाने व मीना मंच का गठन व संचालन आदि बिंदुओं पर चर्चा की। मो. नादिरशाह ने कार्यशाला की भूरि- भूरि प्रशंसा की व सन्दर्भदाता विजयलक्ष्मी यादव व कादम्बरी कुशवाहा के कार्यों की सराहना की। प्रशिक्षण में ब्लाक खुटहन के समस्त ARP व कुल 42 सुगमकर्ता उपस्थित थी।

No comments

Post a Comment

Home