बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार घायल


सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगलाशहीद बाजार के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर निवासी सोमनाथ पुत्र श्रीनाथ क्षेत्र के सुइथाकला निवासी हरीलाल पुत्र रूपे के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। सोमवार की सुबह वापस लौटते समय उक्त स्थान पर बोलेरो की चपेट में आने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले गयी जहां दोनों की स्थिति गम्भीर देखकर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

No comments

Post a Comment

Home